ChhattisgarhRaftaar News Cg

करंट की चपेट में आए कबड्डी खिलाड़ी, 3 की मौत, 2 गंभीर….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोंडागांव जिले में नाइट कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में शनिवार रात को मैच खेला जा रहा था। इसी बीच अचानक आई आंधी-तूफान में मैदान का टेंट उड़कर 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया। करंट प्रवाहित टेंट खिलाड़ियों पर गिर गया, जिससे 3 की मौत हो गई और 3 घायल हुए। मृत खिलाड़ियों की पहचान सतीशकुमार नेताम (24, गरांजीडीही), श्याम नेताम (25, पांडे पारा) और सुनील शोरी (25, बांसकोट) के रूप में हुई है। घायलों में शिवम दास (16, बांसकोट), सुविलाल मरकाम (25, रावसवाही) समेत एक अन्य शामिल है। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, टेंट बिजली लाइन के नीचे लगाया गया था, जबकि गांव वालों ने आयोजकों को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। हादसे के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि आयोजन समिति की लापरवाही सामने आई है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य राम चरण शोरी ने मृतकों के परिवार को मुआवजा और घायलों को सहायता दिलाने की मांग की है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...