ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दूसरे को आए थे मारने गलती से दूसरे को मार दिया, अंधे कत्ल का खुलासा, चार आरोपी और एक किशोर गिरफ्तार……

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम दाबों में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया है। मामला 10 सितंबर की रात का है, जब हेमचंद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके साथी हेमप्रसाद साहू पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और मोबाइल व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध सुनील साहू को पकड़ा। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सुनील के जीजा नेतराम साहू ने नौकरी विवाद के चलते तुलसी साहू के बेटे नरेंद्र उर्फ पप्पू की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। लेकिन आरोपियों ने गलती से हेमप्रसाद को नरेंद्र समझकर मार डाला। गिरफ्तार आरोपियों में नेतराम साहू (43), सुनील साहू (20), शुभम पाल (18), गौकरण साहू (20) और एक किशोर शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे के पाइप, बोलेरो वाहन, मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनसहयोग से कानून-व्यवस्था मजबूत बनाई जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...