ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवक ने प्रेमिका की हत्या के बाद की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट से पता चली मौत की वजह…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कांसाबेल थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय चूड़ा मणि पैंकरा और 24 वर्षीय संदीला पैंकरा मृत अवस्था में पाए गए। युवक की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि युवती का शव उसी पेड़ के नीचे पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था, जिसमें उसने लिखा कि संदीला मुझसे चिट कर रही थी, इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा। पोस्ट में उसने लोगों से माफी मांगते हुए लिखा कि अगर दूसरा जन्म होता तो उसे अगला जन्म चाहिए, क्योंकि इस दुनिया के लोग धोखेबाज हैं और वह अब ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहता। मृतक युवक टांगर गांव का रहने वाला था, जबकि युवती माटीपहाड़छर्रा की निवासी थी। घटना से पहले 16 सितंबर की रात संदीला घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। 17 सितंबर की सुबह युवती के पिता ने कोल्हेनझरिया पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। खोजबीन के दौरान युवती का शव पेड़ के नीचे और युवक का शव फांसी पर लटका पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि चूड़ा मणि अक्सर माटीपहाड़छर्रा आया-जाया करता था और इसी दौरान उसका संदीला से प्रेम संबंध बन गया था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का अनुमान है कि युवक ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और विवाद के दौरान उसकी हत्या कर दी, फिर खुद फांसी पर झूल गया।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की पुष्टि की जा सकेगी। दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...