ChhattisgarhRaftaar News Cg

राताखार एनीकट डेम में युवक-युवती ने लगाई छलांग, पुलिसकर्मी ने भी जोखिम में डाली जान…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के राताखार एनीकट डेम में गुरुवार सुबह 10 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक और युवती ने डेम से छलांग लगा दी। युवक को समय रहते बचा लिया गया है, लेकिन युवती अभी भी लापता है। जानकारी के अनुसार, डेम के ऊपर युवक की बाइक खड़ी मिली, जिससे अंदेशा है कि वह अकेले आया था। वहां मौजूद मछुआरों ने युवक को डेम के टापू पर फंसा देखा और तुरंत 112 डायल कर कोतवाली थाने को सूचना दी। 5 घंटे के कठिन रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवक ने बताया कि वह युवती से प्यार करता था, लेकिन उनके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। निराश होकर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर छलांग लगा दी। युवती को बचाने के प्रयास में कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी चंद्रकांत गुप्ता और उनके दो साथी नदी में कूद पड़े। तेज धारा में बहते हुए चंद्रकांत गुप्ता की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन उनके साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्यूब फेंककर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव अभियान अभी जारी है और नगर सेना की रेस्क्यू टीम युवती को ढूंढने में लगी हुई है। युवक ने खुद का नाम राहुल नामदेव, पिता शांति लाल, काशी नगर निवासी बताया। लापता युवती की पहचान 22 वर्षीय शीलू त्रिपाठी, एमपी नगर अटल आवास के रूप में हुई है। प्रभावित परिवार और स्थानीय प्रशासन की ओर से युवती को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...