ChhattisgarhRaftaar News Cg

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत…..

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सूरजपुर पुलिस में पदस्थ आरक्षक मसत्य राम पैकरा (42) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आरक्षक ड्यूटी के लिए निकले थे। सूत्रों के मुताबिक, मसत्य राम पैकरा अपने गृहग्राम शरमा से होंडा शाइन बाइक पर ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब 1.30 बजे लहपटरा स्थित कमल फ्यूल्स के पास सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक UP 44 BT 0920) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैकरा का हेलमेट सिर से छिटककर दूर जा गिरा और उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।  स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल आरक्षक को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरक्षक की मौत की खबर से परिजनों और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...