Raftaar News Cg

बहला-फुसलाकर भगाकर नाबालिक से दुष्कर्म….! संदेही के कॉल डिटेल से सीपत पुलिस पहुंची आरोपी तक…. मुखबिरी सूचना पर आरोपी गिरफ्तार…. जानिए क्या है पूरा मामला….?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की के पिता ने दिनांक 26-01-2023 को थाना आकर एफआईआर दर्ज कराया कि दिनांक 20-01-2023 को मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है, जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सीडी.लहरें एसजेपीयू. को देकर पतासजी की जा रही थी।

संदेही का कॉल डिटेल पहुंचा आरोपी तक……! नाबालिक को गुजरात से किया गया बरामद- 

पतासजी के दौरान संदेही का कॉल डिटेल साइबर सेल बिलासपुर से प्राप्त किया गया, जिसका लोकेशन गुजरात सूरत प्राप्त हुआ, जो वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम बनाकर प्राप्त लोकेशन के आधार पर अपहृता नाबालिग लड़की को गुजरात सूरत से बरामद किया गया। आरोपी मौके से ही फरार हो गया था।

बहला फुसलाकर आरोपी ने किया बलात्कार-

नाबालिक लड़की ने अपने कथन में बताई की आरोपी शेखर कुमार यादव द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाकर मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया गया।

मुखबिरी सूचना पर आरोपी आया पुलिस के कब्जे में-

प्रकरण में फरार आरोपी की पतासजी की जा रही थी, पतासजी के दौरान आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी ग्राम धनिया रेलवे पुल के आगे पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक 10 ए जेड 4457 में ठेला के पास खड़ा है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के पश्चात बताए गए स्थान में स्टाफ के साथ जाकर घेराबंदी कर आरोपी शेखर यादव को मोटरसाइकिल सहित धारा 363, 366, 376, (2)(n) भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी-

  • शेखर कुमार यादव पिता रामकुमार उम्र 19 साल निवासी बनियाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान-

निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सउनि शिवसिंह बक्साल, आ.1359 शरद साहू, आर. 550 प्रमोद केंवट, आर. 1446 दीपक साहू।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...