ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

होटल ईशा देह व्यापार कांड में बड़ा खुलासा, फरार होटल मालिक निखिल मेश्राम गिरफ्तार….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) वैशाली नगर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे होटल मालिक निखिल मेश्राम उर्फ निक्कु उर्फ अमित (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल तीन आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि निखिल मेश्राम बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर उन्हें होटल ईशा में ठहराता था। इसके बाद ग्राहकों को फंसाने के लिए युवतियों के फोटो और डिटेल्स व्हाट्सऐप पर भेजे जाते थे। तय रकम पर सौदा होने के बाद ग्राहकों को होटल में बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जाती थीं। इस पूरे नेटवर्क में आरोपी का मोबाइल फोन अहम कड़ी साबित हुआ है। मोबाइल के जरिए ही ग्राहकों से संपर्क, फोटो भेजना और डील फाइनल की जाती थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी डिजिटल जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि निखिल मेश्राम का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के बाहर भी फैला हुआ है। जांच पूरी होने पर और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...