ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बाइक चलाने नहीं देने पर बेटे ने कर दी पिता की डंडे से पीटपीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…..

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बाइक चलाने की अनुमति न मिलने पर बेटे ने अपने ही पिता की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना 14 सितंबर शाम करीब 5 बजे की है। लखनपुर पुलिस के अनुसार मृतक रकसूदन वैष्णव का बेटा रोशन वैष्णव (19 वर्ष) अपने पिता से लंबे समय से विवाद करता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आए आरोपी ने घर में रखा बांस का डंडा उठाया और पिता पर 3-4 वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर लखनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई। मर्ग पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी रोशन वैष्णव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 215/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा ने बताया कि गंभीर अपराधों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...