ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में “न्यूड पार्टी” का पोस्टर वायरल, सोशल मीडिया पर बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर “न्यूड पार्टी” का पोस्टर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। @sinful_writer1 नामक अकाउंट से यह पोस्टर जारी किया गया है। इसमें युवाओं को 21 सितंबर, शनिवार को आयोजित होने वाली न्यूड पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि पोस्टर में पार्टी स्थल या किसी निश्चित पते का जिक्र नहीं किया गया है। वायरल पोस्टर में युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के पार्टी का हिस्सा बनने का आपत्तिजनक आमंत्रण दिया गया है।  वहीं, इसी दिन एक और पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें “स्ट्रेंजर हाउस पार्टी” आयोजित करने की जानकारी दी गई है। इस पार्टी के लिए आयोजकों ने युवाओं से अपनी शराब खुद लाने की बात कही है। राजधानी में इस तरह के कथित आयोजनों ने सामाजिक संगठनों का आक्रोश भी बढ़ा दिया है। कई संगठन इसे अश्लीलता को बढ़ावा देने वाला कदम बताते हुए कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। रायपुर पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाएगी। वायरल पोस्ट की तकनीकी जांच की जा रही है और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...