ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवक ने ब्लेड से गला काटकर खुद की ले ली जान..सगाई टूटने के बाद से था परेशान…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा में शुक्रवार सुबह एक युवक ने ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार सेन (30 वर्ष), पिता नरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड क्रमांक-2 अहिवारा निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र अविवाहित था और घर में ही किराना दुकान चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर के बाथरूम में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। भूपेंद्र ने ब्लेड से अपना गला काट लिया था। सूचना पर थाना प्रभारी पारस ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले भूपेंद्र की शगाई टूट गई थी। इसके बाद से ही उसे दूसरा रिश्ता नहीं मिल पा रहा था और वह कई दिनों से तनाव में था। दुकान और घर के कामों में भी उसकी रुचि कम हो गई थी। दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतक के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...