Raftaar News Cg

सीपत थाना क्षेत्र के आरोपी….! सरकंडा पुलिस ने किया 4 को गिरफ्तार….! जानिए क्या है, पुरा मामला…..? 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु अभियान निजात के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किए गए है, शुक्रवार को सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ महिला एवं पुरूष चिल्हाटी मोड़ के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. सरकंडा पूजा कुमार को अवगत कराया गया। उनके मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह चिल्हाटी मोड़ में घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़कर तलाशी ली गई। जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 6 किलो 100 ग्राम गांजा किमती करीब 63000 रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा के है आरोपी:-

1. भागीरथी सिदार पिता स्व. मंगल सिदार उम्र 53 वर्ष, 

2. प्रीतम सिदार पति भागीरथी सिदार उम्र 51 वर्ष, 

3. अनामिका सिदार पति धनसिंह सिदार उम्र 19 वर्ष, 

4. धनकुमारी मरावी पति लव कुमार उम्र 21 वर्ष।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि प्रदीप यादव, म.प्र.आर. संगीता नेताम, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, असफाक अली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...