ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाईवे पर भीषण हादसा; कार और बोलेरो में जोरदार टक्कर, 2 युवकों की जलकर मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किलेपाल के पास कार और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सवार युवक तड़पते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं बोलेरो में भी आग लगी थी, लेकिन उसमें सवार दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक गीदम के रहने वाले थे और कोडेनार के पास ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गए। जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, वे गीदम के रहने वाले थे। घायलों से पूछताछ और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...