ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क निर्माण के दौरान ग्रेडर की चपेट में आने से 3 साल के बच्चे की मौत, दादा घायल….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड में सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सनवाल-त्रिशूली मार्ग पर ग्रेडर मशीन की लापरवाही से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के घघरा निवासी नंदलाल गुप्ता (45) अपनी मां लालो देवी (65) और पोते आकर्ष (3) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। त्रिशूली गांव के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। नंदलाल ने ग्रेडर मशीन को देखकर बाइक रोक दी थी। तभी चालक ने लापरवाही से मशीन को पीछे की ओर चला दिया। मौके पर मौजूद इब्राहिम और पोकलेन ड्राइवर ने आवाज लगाई, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच नंदलाल और उनका पोता मशीन की चपेट में आ गए। स्थानीय ग्रामीण महेंद्र साव और इब्राहिम ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोट लगने से बच्चे आकर्ष की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं नंदलाल का पैर टूट गया है और उनका इलाज जारी है। सनवाल थाना प्रभारी गजपति मिर्रे ने बताया कि ग्रेडर मशीन चालक राजेश जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय विधान की धारा 106 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...