सीपत पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा…! आरोपी के कब्जे से 43 पाव देशी प्लेन शराब जप्त….

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में चल रहे अभियान निजात के तहत सीपत पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में बुधवार को एसीसीयू टीम बिलासपुर एवं सीपत थाना स्टाफ के द्वारा टीम बनाकर क्षेत्र अंतर्गत में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर ग्राम मटियारी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान ग्राम मटियारी में मनोकामना राईस मील के सामने राजू पान ठेला के पास आरोपी राजेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ राजू सूर्यवंशी के कब्जे से 180 एम.एल.की क्षमता वाली शीशीयो में भरी 43 पाव देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 7 लीटर 740 मिलीलीटर व बिक्री रकम 200 रुपए बरामद कर आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, प्र.आर. उमाशंकर राठौर, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, प्र.आर. देवमुन पुहुप, आरक्षक बोधुराम कुम्हार, सत्य कुमार पटेल।
