तोरवा पुलिस द्वारा कबाड़ से भरे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही…..! दो छोटा हाथी वाहन सहित कबाड़ जप्त…?

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा पुलिस द्वारा कबाड़ से भरे वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही दो आरोपियों से लगभग 3 लाख का कबाड़ से भरा छोटा हाथी वाहन किया गया जप्त।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीरी सूचना मिली कि चोरी के कबाड़ सामान को छोटा हाथी वाहन में भरकर अवैध रूप से बड़े कबाड़ियों के यहां खपाने ले जाया जा रहा हैं, मुखबीर कि सूचना को थाना प्रभारी द्वारा उच्चधिकारियों को सूचित कर उनके मार्ग निर्देशन पर तोरवा थाना के लालखदान क्षेत्र में दो छोटा हाथी वाहन जिसमें चोरी का माल भरे होने की संभावना पर वाहनों का तलाशी लिया गया। वाहन में मिले लोहे के पार्ट्स, सिलवर के बर्तन, घरेलू लोहे के खिड़की एवं दरवाजा मिलने पर वाहन चालको को मिले हुए कबाड़ के संबंध में पुछताछ किया गया। जो संतोष जनक जवाब नहीं दे पाये और ना ही कोई वैध दस्तावेज इस संबंध में पेश कर सके। दोनो वाहनो के वाहन चालको द्वारा पुछताछ में बताया गया कि कबाड़ का सामान वह बिलासपुर के बड़े कबाड़ियों को उचित दाम मिलने पर बिक्री करने जाना बताये। दोनों कबाड़ियो को कबाड़ सहित थाना लाकर धारा 41(1-4) जा.फौ. 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर पूछताछ की जा रही है, जाँच के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जायेगा।
ये है आरोपी:-
1.पवन कुमार महिलांगे पिता राम लाल महिलांगे उम्र 26 वर्ष पता मिनीबस्ती जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
2. अरबाज खान पिता सादिक खान उम्र 19 वर्ष पता यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ. ग.।
इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, प्र.आर.616 अशोक कश्यप, प्र.आर. 280 दिनेश सिंह, प्र.आर. 591 किशन नवरंग, आर. 110 धीरेन्द्र सिंह, आर. 03 अशोक चन्द्राकर, आर. 838 लक्ष्मी कश्यप का विशेष योगदान रहा।
