ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथियों का उत्पात: मरवाही में युवक पर हमला, सरगुजा में 12 हाथियों का झुंड पहुंचा, दहशत का माहौल……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एक बार फिर हाथियों का आतंक ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का सबब बन गया है। मरवाही जिले के कोटमी खुर्द जंगल में हाथी के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं सरगुजा जिले के उदयपुर वन परीक्षेत्र में 12 हाथियों का झुंड पहुंचने से गांवों में दहशत फैल गई है। मरवाही में कोटमी खुर्द जंगल में मोहर सिंह नामक युवक पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल गौरेला ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अचानकमार टाइगर रिजर्व से भटककर आया हाथी पिछले कई दिनों से मरवाही वनमंडल में घूम रहा है। इसी हाथी के हमले का शिकार मोहर सिंह बना है। वहीं सरगुजा जिले के उदयपुर वन परीक्षेत्र में 12 हाथियों के झुंड के आने से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के कारण फसल और घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांवों से दूर सुरक्षित दिशा में खदेड़ने की मांग की है। लगातार बढ़ते हाथियों के उत्पात से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...