ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एसीबी का बड़ा शिकंजा, आबकारी उप निरीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार…….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को रायगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई की। खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामला 20 अगस्त से जुड़ा है, जब धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 अगस्त को उप निरीक्षक नारंग ने उसके गांव पंडरी महुआ स्थित मां के घर पर छापा मारते हुए शराब बनाने का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। शनिवार को योजना के तहत सुनीत टोप्पो को 50 हजार रुपए लेकर नारंग के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने कार्यालय में दबिश देकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम जब्त कर ली गई। आरोपी उप निरीक्षक नारंग के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई से रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...