BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बुलेट पर सवार होकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एएसपी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) की सड़कों पर मंगलवार शाम लोगों ने कुछ अलग ही नज़ारा देखा। आम दिनों की तरह चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी में तैनात थी, लेकिन इस बार एक अफसर का अंदाज़ सबका ध्यान खींचने वाला था। दरअसल, ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे अचानक बुलेट बाइक पर सवार होकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। हेलमेट पहने होने के कारण सड़क पर ड्यूटी कर रहे जवान भी उन्हें पहचान नहीं पाए। लेकिन इस बीच मीडिया के कैमरे से उनका यह अंदाज़ छुप नहीं सका। जैसे ही एएसपी ने हेलमेट उतारा… ट्रैफिक जवान भी हैरान रह गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगहों पर रुककर जवानों से चर्चा की और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की असलियत जानी। साथ ही गणेश पंडालों, ठेला-गुमटियों और बेतरतीब पार्किंग की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कीं। एएसपी का यह अंदाज़ शहरवासियों को खूब भा गया। लोगों का कहना है कि अगर अफसर इसी तरह अचानक मैदान में उतरें… तो ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर हो सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...