BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी; एनीकट में बहा मासूम, SDRF की तलाश जारी…चप्पल और साइकिल बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ग्राम टांगर स्थित लीलागर नदी के एनिकट को पार करने की कोशिश कर रहा करीब 12 वर्षीय मासूम तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे ढाबाडीह (जांजगीर-चांपा) की ओर से आ रहा बच्चा साइकिल के साथ एनिकट पार कर रहा था। भारी बारिश के कारण नदी उफान पर थी और एनिकट के ऊपर करीब एक फीट पानी बह रहा था। इसी दौरान साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बच्चा नदी की तेज धारा में बह गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके से बच्चे की साइकिल और चप्पल बरामद हुई है, जबकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। एनिकट के आसपास लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, बरामद साइकिल से लापता बच्चे की पहचान के प्रयास जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...