BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में बोरियों में मिली दो लाशें; रायपुर में युवक की हत्या, बिलासपुर में महिला का शव बरामद……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ से दो दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं। रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों ही घटनाओं को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रायपुर में युवक की लाश मिली…..

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे बोरी में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान रामा माड़ेक (उम्र 25 से 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मलकानगिरी का रहने वाला था और उरला स्थित RR इस्पात कंपनी में ड्राइवर और मजदूर के रूप में काम करता था।

पुलिस के अनुसार, रामा रविवार शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने बोरी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP, CSP और FSL टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

बिलासपुर में महिला की लाश बरबाद..

वहीं बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम शिवटिकरी में रविवार दोपहर शिवनाथ नदी किनारे बोरी में एक महिला की लाश बरामद हुई। शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। बोरी के अंदर महिला के शव को तार और पत्थरों से बांधा गया था। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। ग्रामीणों ने बदबू आने पर बोरी देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में यह मामला भी हत्या का प्रतीत हो रहा है।

महिला के हाथ पर टैटू से मिल सकती है पहचान…….

महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल में महादेव का टैटू और बाएं हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी भाषा में टैटू बना हुआ है। पुलिस ने पहचान में मदद के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। यदि किसी को ऐसी महिला के लापता होने की जानकारी हो तो पचपेड़ी थाना प्रभारी (मोबाइल नंबर- 9479193043) या कंट्रोल रूम बिलासपुर (नंबर- 9479193099) पर संपर्क कर सकते हैं। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....