जेल से छूटा आरोपी गांव में मचाया उत्पात…! धारदार गड़ासा लहराकर….? किया भयभीत… बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार


कोटा:- (प्रांशु क्षत्रिय) धारदार हथियार गड़ासा लहराते सजा प्राप्त आरोपी बेलगहना चौकी पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी से धारदार हथियार गड़ासा किया गया है जप्त। बेलगहना चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरण एवं हत्या मामले में सजा प्राप्त आरोपी रत्नेश पांडे अपने घर के पास ग्राम आमागोहन में अपने परिवार वालों एवं आने जाने वालों को धारदार हथियार लोहे का गड़ासा लहराकर भयभीत कर रहा है। मुखबिरी सूचना प्राप्त होते ही बेलगहना चौकी के पुलिस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपी रत्नेश पांडे उर्फ पप्पू पिता लीलाधर पांडे उम्र 46 वर्ष निवासी आमागोहन चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को बेलगहना पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक लोहे का धारदार गड़ासा सहित पकड़कर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
दोहरे अजीवन कारावास सजा प्राप्त है, आरोपी रत्नेश:-
आरोपी वर्ष 2001 को राजेंद्रग्राम मध्यप्रदेश में फिरौती के लिए बालक का अपहरण किया था तथा फिरौती की रकम नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया था, उक्त मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जो जेल से छूटकर ग्राम आमागोहन में रह रहा था तथा आने के बाद गांव में उत्पात मचा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

