ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरकारी स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, महिला स्टाफ से छेड़छाड़, अश्लील कमेंट और धमकी का आरोप……

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी और व्याख्याता ने यौन शोषण और अश्लील हरकत का गंभीर आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि प्रिंसिपल अक्सर स्कूल में अकेला पाकर उनसे छेड़छाड़ करता था और आपत्तिजनक बातें करता था। मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा का है। आरोप है कि 15 अगस्त को छुट्टी के बाद जब महिला कर्मचारी कमरे का दरवाजा बंद करने गई, तभी प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (52) ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उन्होंने धमकी भी दी। शिकायत में महिला व्याख्याता और कर्मचारी ने बताया कि प्राचार्य लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। वह बिना काम के कॉल करता, छेड़छाड़ करता और अक्सर अश्लील कमेंट करता था। यहां तक कि कहता – किसे किस करूं, किसे विस करूं, और किसे आई लव यू कहूं। महिला शिक्षिकाओं ने बताया कि लोकलाज और भय की वजह से उन्होंने काफी समय तक घटना छुपाए रखी, लेकिन मानसिक पीड़ा बढ़ने पर स्टाफ मीटिंग में मामला उजागर किया और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने कहा कि प्राचार्य की हरकत बेहद गंभीर और निंदनीय है। विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है। एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी सुधीर कुमार बरला को BNS की धारा 74, 75(1)(iv) और 79 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।जशपुर के इस सरकारी स्कूल प्राचार्य की शर्मनाक करतूत ने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है। अब देखना होगा कि विभागीय कार्रवाई में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...