ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, थाने में किया सरेंडर…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भिलाई से तीजा पर्व से पहले एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नेवई थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतका दीक्षा दुबे (20 वर्ष) राजनांदगांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब एक साल पहले मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी से हुई थी, जो फ्लोर मिल चलाने और पूजा-पाठ कराने का काम करता है। शनिवार रात हुए विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी पति सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में तीजा पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...