ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
प्यार के जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर मुकरा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी नोमेश कहार ने गांव की एक युवती को शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए। जब पीड़िता चार माह की गर्भवती हुई तो गांव में पंचायत हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती को अपने साथ रखा। फिलहाल पीड़िता सात माह की गर्भवती है, लेकिन अब युवक ने उससे संबंध तोड़ दिए हैं। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी नोमेश कहार को BNS 69, 351(02) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
