ChhattisgarhRaftaar News Cg
बीमार शख्स ने की आत्महत्या, पुलिस ने मालवाहक से भेजा शव…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजाराम ध्रुव उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना पर सकरी बाजार चौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मालवाहक गाड़ी से मुर्दाघर भेजा गया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
