Raftaar News Cg

अवैध शराब बिक्री पर कोनी पुलिस की कार्रवाई…..19 लीटर कच्ची महुआ शराब समेत आरोपी आया गिरफ्त में…

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) नए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध, शराब एवं गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान निजात अभियान चलाया जा रहा है, निजात अभियान को लेकर जिले के हर थानों में अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोनी पुलिस को मुखबिरी सूचना मिली कि, ग्राम घुटकु बाजार परियापारा तरफ से घुटकू रेलवे स्टेशन के आउटर रास्ते से कुछ लोग शराब लेकर सकरी ले जाकर बिक्री करते हैं, एक व्यक्ति शराब खरीदकर उसी रास्ते से शराब लेकर जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर स्टाफ की टीम रवाना हुई, जो मौके पर एक व्यक्ति पैदल एक झोले में अवैध शराब कच्ची महुआ शराब ले जाते मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु लेकर जाना स्वीकार किया। आरोपी दुर्गा प्रसाद पाल पिता स्व. विष्णु प्रसाद पाल उम्र 50 वर्ष बजरंग मोहल्ला निवासी सकरी के कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2280 रुपए पुलिस द्वारा जप्त कर, आरोपी दुर्गा प्रसाद पाल के विरुद्ध विधिवत आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

प्रशिक्षु उ.पु.अ. नुपुर उपाध्याय, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्र.आर.552 विष्णु प्रसाद साहू, आरक्षक 1357 राकेश कुमार साहू, आरक्षक 164 आशीष शर्मा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...