ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा..सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारियां!

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट में हुए विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए सभी मंत्रियों को नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्व के साथ उनके कैबिनेट सहयोगी नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देंगे। नवगठित मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण के साथ वे सभी विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आबंटित नहीं किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार मिला है। मंत्री राम विचार नेताम को आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास विभाग दिया गया है। दयाल दास बघेल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मिला है। केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लखन लाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) और श्रम विभाग सौंपा गया है। श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास और 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। ओ.पी. चौधरी को वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग का कार्यभार लक्ष्मी राजवाड़े को दिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी टंकराम वर्मा को सौंपी गई है। गजेन्द्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग का प्रभार मिला है। वहीं राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कार्यभार दिया गया है। इस प्रकार विभागों के बंटवारे के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट पूरी तरह सक्रिय हो गई है और सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि विकास और सुशासन के एजेंडे को नई गति देने का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...