Raftaar News Cg

डायमंड इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन….. बिरकोना की टीम बनी विजयी

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोड़की में डायमंड इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगातार चल रहे प्रतियोगिता में क्षेत्र से अनेकों क्रिकेट टीमों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसका शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा, पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर और फीता काटकर किया गया था। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता अशोक राजवाल शामिल हुए।

उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के लिए जरूरी। फाइनल मैच बिरकोना और फरहदा के बीच खेला गया। जिसमें बिरकोना ने शुरुआत बैटिंग करते हुए दस ओवर के मैच में 127 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए फरहदा टीम ने दस ओवर में तीन विकेट खोकर में 78 रन ही हासिल कर पाये 51 रन से बिरकोना टीम मैच को अपने नाम कर लिया।

प्रथम स्थान बिरकोना टीम पहला ईनाम दस हजार व शील्ड, द्वितीय ईनाम पांच हजार व शील्ड जीत हासिल किया। कांग्रेस नेता अशोक राजवाल द्वारा डोड़की समिति को बधाई देते हुए। राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे खेल के मदद के बारे में बताया गया, सभी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समापन मैच में कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल, उपाध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन, रीतुराज भार्गव, विक्रम तिवारी, देवदत्त मरावी, कुंवर कन्हाई पोर्ते, केशव चौबे, चुरामणि, विष्णु, यशवंत, भूपेंद, मनहरण सिन्हा, चंद्रप्रकाश, डूगेश्वर, परमेश, नागेश, विकास, राहुल, देवा डहरिया सहित राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत डोंडकी के सदस्य, ग्रामवासी, खिलाड़ीगण एवं समस्त क्रिकेट समिति सदस्य उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...