BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; कोटा के बर्तन दुकान में आधी रात चोरी..2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल जुमला कीमती 16,000 रूपये बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जैतराम साहू निवासी तिफरा ने 18 अगस्त को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अगस्त की रात नील बाजार स्थित उसकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से 05 नग कांच की थाली, 05 नग लोटा, 02 नग सीलिंग फैन, 10 नग बल्ब, 05 नग हाथ घड़ी और DVR समेत कुल 25,000 रूपए का सामान ले गए थे। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोटा थाना पुलिस टीम, एफएसएल और डॉग स्क्वाड को जांच में लगाया गया। सतत् प्रयासों के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया माल जुमला कीमती 16,000 रूपये बरामद किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...