ChhattisgarhRaftaar News Cg

बीजापुर में नक्सली हिंसा : IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान शहीद, तीन घायल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बीजापुर जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें DRG के एक जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, DRG की टीम 17 अगस्त को अभियान पर निकली थी। अगले दिन यानी 18 अगस्त की सुबह गश्ती के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में जवान आ गए। विस्फोट में दिनेश नाग ने शहादत दी, वहीं तीन अन्य जवान घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को घेरकर सघन सर्चिंग की जा रही है। विस्तृत जानकारी अभियान के पूरा होने पर साझा की जाएगी। बीजापुर का यह हमला एक बार फिर साबित करता है कि बस्तर में नक्सली गतिविधियां अब भी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...