BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; छोटे व्यापारी ने सराफा कारोबारी और निगम की मिलीभगत से शोषण का लगाया आरोप……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के एक छोटे व्यापारी ने सराफा कारोबारी और नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि सराफा कारोबारी दीपक शराफ और निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले तीन साल से लगातार उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापारी का आरोप है कि जैसे ही वे अपनी दुकान का हिस्सा थोड़ा सड़क की ओर बढ़ाते हैं, दीपक शराफ दबंगई दिखाते हैं और नगर निगम के सभापति विनोद सोनी के राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ कार्रवाई करवा देते हैं। जबकि बड़े व्यापारी खुलेआम सड़क पर कब्जा करके कारोबार कर रहे हैं, लेकिन निगम सिर्फ छोटे व्यापारियों को ही निशाना बनाता है। पीड़ित ने बताया कि इस दबाव और कार्रवाई के कारण उनकी रोजी-रोटी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार की कार्यवाही से उनका कारोबार चौपट होने की कगार पर है। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार को भी प्रताड़ित किया गया है। उनकी पत्नी और परिजनों को बेवजह थाने बुलाकर घंटों बैठाया गया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई। पीड़ित का कहना है कि वह एक सभ्य और सम्मानित नागरिक हैं, लेकिन उन्हें गाली-गलौज, धमकी और राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।व्यापारी ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दबंग व्यापारी की मनमानी पर रोक लगाई जाए और छोटे व्यापारियों को भी बराबरी का हक और सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के मौसम में छोटे व्यापारियों को निर्भय होकर कारोबार करने का अधिकार मिलना चाहिए। इसके साथ ही व्यापारी ने जूना बिलासपुर व्यापारी संघ पर भी सवाल उठाया और कहा कि लंबे समय से प्रताड़ना झेलने के बावजूद संघ ने उनकी कोई मदद नहीं ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...