ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला से 2 लाख की अवैध वसूली, कथित पत्रकार समेत 2 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला से 2 लाख रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक कथित पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी 35 वर्षीय आकाश तिवारी, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखर का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के भाटागांव स्थित आनंद विहार में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि वह “दबंग टुडे” पोर्टल में पत्रकार के रूप में कार्यरत है। दूसरा आरोपी अनुराग शर्मा, उम्र 30 वर्ष, रायपुरा के सत्यम विहार का निवासी है। वहीं, एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता रेणुका नेताम, जो न्यू चांगोरा भाठा के मटखोलवा पारा में रहती हैं, ने बताया कि उनका बेटा थाना डी.डी. नगर की पुलिस हिरासत में था। इसी दौरान आरोपी आकाश तिवारी ने खुद को पत्रकार बताते हुए बड़े अधिकारियों से पहचान का हवाला देकर महिला को डराया और धमकाया। उसने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो उसके बेटे को 10 साल की सजा करवा देगा। आरोपियों ने सोमवार 12 अगस्त की दोपहर मंगल होटल के पास पीड़िता से 2 लाख रुपये नकद लिए और फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बी.एन.एस की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया और गुरुवार 13 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख में से 1 लाख 89 हजार रुपये बरामद किए हैं।पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; '200 करोड़ के अस्पताल पर राजनीति बंद करे कांग्रेस', सुशांत का पलटवार..'5 साल सत्ता में रहक... बिलासपुर; कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु: मेंड्रा में श्रीमद्भागवत कथा... बिलासपुर; सिविल लाइन थाने के लॉकअप में ब्लेड से खुद को किया घायल, पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश पड़ी ... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवकों पर जानलेवा हमला, वाहन से टक्कर मार तलवार-डंडों से किया लहूलुहान..द... बिलासपुर; लालखदान में चाकू की नोक पर लूट, युवक पर जानलेवा हमला; बेल्ट और चाकू से हमला कर बदमाश फरार,... बिलासपुर; रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान...नाबालिग चालक पर उठे सवाल, अवैध... बिलासपुर में 200 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन मरीज अब भी इलाज को मोहताज; लोकार्पण ... बिलासपुर; नाला किनारे जुआ फड़ पर कोटा पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार..52 पत्ती ताश, 16,550 नकद और ज... बिलासपुर; हाथ में धारदार चापड़ लेकर स्कूल पहुंचा युवक, शिक्षकों और बच्चों में मची दहशत..आरोपी गिरफ्त... सीपत; 5 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद..तीन चोर और चोरी का ...