BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से लाखों की ठगी, परिचित ने एलआईसी निवेश के नाम पर लगाया चूना! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के साथ 12 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय पतिराम गढ़वाल रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे और उन्हें सेवानिवृत्ति पर 12 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। पुलिस के अनुसार, पतिराम ने अपने परिचित राम प्रसाद देवांगन पर भरोसा करते हुए यह पूरी रकम एलआईसी में निवेश करने के लिए दी थी। लेकिन आरोप है कि आरोपी ने रकम एलआईसी में लगाने के बजाय एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में जमा कर दी, जिसका कार्यालय व्यापार बिहार में स्थित था।कुछ समय बाद जब पतिराम ने रकम वापसी की मांग की, तो उन्हें पता चला कि कंपनी का कार्यालय बंद हो चुका है और संबंधित लोग फरार हो गए हैं। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कंपनी और आरोपी के बीच क्या संबंध थे और क्या अन्य लोग भी इस ठगी का शिकार हुए हैं। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि बड़ी रकम निवेश करने से पहले संस्थान और व्यक्ति की पूरी तरह से जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी धोखाधड़ी से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!