BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; फिर खूनखराबा सरेराह चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में मामूली विवाद के बाद आदतन बदमाशों ने एक किसान पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, खेती-किसानी करने वाले उमेश शर्मा अपने बेटे प्रखर शर्मा के साथ मंगला से मोपका लौट रहे थे। नागो राव स्कूल और मस्जिद रोड के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार आदतन बदमाश अरमान खान, सैफ खान और अमन भौरे ने गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्र को रोक लिया। विवाद बढ़ने पर अरमान खान ने बटन चाकू से उमेश शर्मा पर हमला कर दिया। घायल के बेटे ने साहस दिखाते हुए पिता को सिम्स अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि अरमान खान हाल ही में जेल से बाहर आया था, जबकि सैफ खान के खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से बटन चाकू और बाइक जब्त कर ली है। लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहरवासियों में भय का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसे आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, वरना शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त... बिलासपुर के ELITE MEDCITY हॉस्पिटल में 19 घंटे का इलाज, पौने 5 लाख का बिल; मौत के बाद परिजनों को लगा... सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्र... बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के...