BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; उपस्थिति रजिस्टर में हेराफेरी का आरोप, सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी निलंबित; ड्यूटी से गायब रहने और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ पर डीईओ की बड़ी कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने, शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा उपस्थिति पंजी में कथित छेड़छाड़ करने के आरोप हैं। जानकारी के अनुसार विकास तिवारी के खिलाफ लंबे समय से अनियमितता और कार्यालयीन अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय जांच में यह पाया गया कि वे कई बार बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहे और अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे थे। जांच के दौरान सबसे गंभीर तथ्य उपस्थिति रजिस्टर में कथित हेराफेरी का सामने आया। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा अनुपस्थिति दर्ज किए जाने के बाद भी उन्होंने स्वयं हस्ताक्षर कर रिकॉर्ड में बदलाव करने का प्रयास किया। विभाग ने इसे शासकीय अभिलेखों में हस्तक्षेप और सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विकास तिवारी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टैगनबाड़ा, विकासखंड कोटा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्यालयीन लापरवाही और शासकीय दस्तावेजों में छेड़छाड़ जैसे मामलों पर विभाग की नजर है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...