ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

धमतरी; ट्रिपल मर्डर में गिरफ्तार हुए आरोपियों का पुलिस हिरासत में बेखौफ ‘पोज’ देने का फोटो वायरल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धमतरी में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर हुई इस वारदात में आठ हमलावरों ने रायपुर के तीन युवकों की खंजर से ताबड़तोड़ हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उनका बेशर्म और बेखौफ रवैया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना की जड़ में पहले से चला आ रहा विवाद था। घटना के दिन रायपुर से आए पांच युवक भी इस विवाद में उलझ गए। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ा कि आठ हमलावरों, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं, ने रायपुर के तीन युवकों पर खंजर से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वारदात में इस्तेमाल खंजर व अन्य हथियार बरामद कर आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपियों को थाने लेकर आई, तो उन्होंने कैमरे के सामने ऐसे पोज दिए जैसे वे किसी फोटोशूट में हों। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर अपराधियों में पुलिस और कानून का खौफ क्यों नहीं है। फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!