BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर; आधी रात शिक्षिका के घर हंगामा…गाली-गलौज के साथ जमकर तोड़फोड़..वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आधी रात एक महिला शिक्षिका के घर पर तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने दरवाजा खटखटाकर जोर-जोर से चिल्लाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी साइकिल, कार, रेलिंग और खिड़की के कांच तक तोड़ डाले। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पीड़िता के पास मौजूद है। शिकायतकर्ता नेहा पांडेय निवासी सूर्या विहार फेस-2 तिफरा ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से शिक्षिका हैं। 10 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपनी सहकर्मी मीनाक्षी शर्मा और उनके पति के बीच विवाद सुलझाने के लिए जे.पी. बिहार, मंगला गई थीं। समझाइश देकर वह घर लौट आईं।

रात करीब 3 बजे मीनाक्षी शर्मा के पति मुकेश शर्मा अपने साथी अभय दुबे और छोटू शर्मा के साथ नेहा पांडेय के घर पहुंचे। दरवाजा न खोलने पर तीनों ने मां-बहन की गालियां देते हुए “तुम मेरा घर बर्बाद कर रही हो” कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी साइकिल, स्विफ्ट कार (क्रमांक CG10BN7901) दरवाजे के सामने लगी रेलिंग और खिड़की के कांच को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। नेहा पांडेय ने पूरी घटना का वीडियो फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...