ChhattisgarhRaftaar News Cg

बंद कार में मिली मानसिक रोगी की लाश, दम घुटने से मौत……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) खैरागढ़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई। रविवार को युवक वार्ड नंबर 19 में खड़ी राजनांदगांव से आई एक ग्रैंड विटारा कार में घुस गया था, जो गलती से अनलॉक रह गई थी। देर रात जब कार मालिक ने वाहन खोला, तो युवक मृत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक लंबे समय से खैरागढ़ की सड़कों पर घूमता था और किसी से बातचीत नहीं करता था। वह कई बार घरों और मंदिरों में भी घुस जाता था। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक, युवक के इलाज के लिए पहले भी प्रयास किए गए थे, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से भर्ती संभव नहीं हो पाई। युवक के परिवार में अब केवल उसकी बुजुर्ग दादी हैं, हाल ही में दादा का निधन हो चुका है। इस घटना ने एक बार फिर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए छोटे शहरों में स्थायी और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू