ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा: महिला की मौत, पति और देवर गंभीर घायल…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना ओवर ब्रिज के पास हुई, जहां अचानक अनियंत्रित हुई बाइक पीछे से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका पूजा केवट अपने पति राहुल साहू और देवर प्रकाश साहू के साथ बिलासपुर से अपने गांव लौट रही थी। ये तीनों एक ही मोटरसाइकिल (CG 22 V 6327) पर सवार थे। देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच, जब वे अकलतरा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार पूजा केवट ने करीब एक साल पहले राहुल साहू से प्रेम विवाह किया था। हादसे से कुछ घंटे पहले वह अपने पति और देवर के साथ बिलासपुर में अपनी बहन से मिलने गई थी। वापसी के रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने परिवार और परिचितों को सदमे में डाल दिया है। अकलतरा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में धारा 194 BNNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद ट्रैफिक कंट्रोल और निगरानी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ऐसे हादसे रोके जा सकें। पूजा के निधन की खबर मिलते ही उसके मायके और ससुराल में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, पूजा अपने घर-परिवार के प्रति जिम्मेदार और खुशमिजाज स्वभाव की थी। शादी के महज एक साल में उसकी असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू