Raftaar News Cg

बिलासपुर; स्वामी आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन का अलर्ट! 5 मई तक भरें आवेदन, फिर लगेगी लॉटरी.. पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं व अभिभावक 5 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 6 से 10 मई तक सीट आवंटन की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें जरूरत पड़ने पर लॉटरी सिस्टम लागू किया जाएगा। आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें 21 स्कूल द्विभाषी (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) और 13 स्कूल केवल हिंदी माध्यम में पढ़ाई करवा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने स्पष्ट किया कि आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं, लेकिन एक विद्यार्थी सिर्फ एक ही स्कूल में आवेदन कर सकता है। एक से ज्यादा स्कूल में आवेदन मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। अगर किसी स्कूल में सीट से ज्यादा आवेदन आते हैं, तो 6 से 10 मई के बीच लॉटरी के जरिए सीट आवंटन किया जाएगा। बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके लिए आय प्रमाण पत्र और बीपीएल सूची में नाम होना अनिवार्य होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!