BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, तीन लोग झुलसे……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार को गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसा खाना बनाते समय हुआ, जब रसोई में सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए। आग लगते ही लपटों ने पूरे मकान को घेर लिया। नीचे की मंजिल पर स्थित दुकान और ऊपर बने बैग गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन और फर्नीचर भी पूरी तरह नष्ट हो गए। हादसे में घर के तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने से नाकाम रहे। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य मकान और दुकानें सुरक्षित बच गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू