BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; युवक पर बेल्ट और चाकू से जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र के विवेकानंद चौक, सेमरताल में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय हर्ष यादव पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने पहले बेल्ट से पीटा और फिर चाकू से वार कर दिया। चाकू का वार इतना गहरा था कि हर्ष के पेट से अंतड़ियां बाहर आ गईं। गंभीर रूप से घायल हर्ष को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद वर्मा, साहिल वर्मा व अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
