ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादीशुदा महिला ने किराए के मकान में लगाई फांसी……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर जिले के बिरिंगपाल में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। खुशबू मौर्य नाम की महिला रविवार को अपने किराए के मकान में फंदे पर लटकी मिली। पति जॉन कश्यप उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उनका कहना है कि जॉन पहले से शादीशुदा था, यह बात उसने छिपाई। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद और मारपीट होती थी। परिजनों का दावा है कि घटना से पहले खुशबू ने बताया था कि पति ने उसके साथ मारपीट की। परपा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पति को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी मोहम्मद तारीक ने कहा कि जांच जारी है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...