ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
मां के चरित्र पर शक, बेटे ने फावड़े से पिता को उतारा मौत के घाट……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रक्षाबंधन के दिन नाबालिग बेटे ने अपने पिता की फावड़े से हत्या कर दी। करतला थाना क्षेत्र के प्रधान पारा निवासी मजदूर धनीराम यादव (40) शराब के नशे में पत्नी से चरित्र को लेकर विवाद कर रहा था और खाना बाहर फेंक दिया। 16 वर्षीय बेटे ने विरोध किया तो धनीराम फावड़ा लेकर उसे मारने दौड़ा। गुस्से में बेटे ने फावड़ा छीनकर पिता के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों को चार घंटे बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और नाबालिग को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर सुधार गृह भेज दिया।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
