ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; चार पैर वाली मुर्गी देखने उमड़ी भीड़, मुर्गा व्यापारी की दुकान बनी आकर्षण का केंद्र……

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अक्सर कहावतों में ‘तीन टांग वाली मुर्गी’ का जिक्र तो अक्सर सुना जाता है, लेकिन जशपुर जिले में एक ऐसी असली मुर्गी सामने आई है, जिसके चार पैर हैं। बगीचा क्षेत्र के मुर्गा व्यापारी पंकज सिंह के पास पहुंची इस अनोखी मुर्गी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पंकज सिंह के मुताबिक, यह मुर्गी उन्हें करीब पांच दिन पहले मिली थी। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई, दूर-दूर से उत्सुक नागरिक उनके दुकान पर पहुंचकर मुर्गी को नजदीक से देख रहे हैं और अपने मोबाइल में तस्वीरें व वीडियो कैद कर रहे हैं। यह अनोखा जीव अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंकज सिंह का कहना है कि ऐसी मुर्गी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। कहावत में तीन टांग वाली मुर्गी सुनी थी, लेकिन मेरे दुकान में तो चार टांग वाली मुर्गी आ गई। इसे देखने सिर्फ जशपुर ही नहीं, आसपास के गांवों से भी लोग आ रहे हैं, उन्होंने बताया। उन्होंने यह भी कहा कि चार पैर वाली इस मुर्गी को बेचने का उनका कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इसके आने के बाद उनके दुकान की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह मुर्गी मेरे लिए शुभ साबित हो रही है, पंकज ने हंसते हुए कहा। फिलहाल यह अनोखी मुर्गी जशपुर में जिज्ञासा का केंद्र बनी हुई है, और इसे देखने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...