कांग्रेसियों द्वारा अभाविप कार्यकर्ताओं पर किया गया हमला हैं, घोर निंदनीय: हर्षिता……भाजयुमो में आक्रोस, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक रश्मि सिंह का फूंका पुतला

तखतपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर में शनिवार को अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में कराए जा रहे कार्यक्रम में कांग्रेसियों द्वारा घुसकर किए गए मारपीट को लेकर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक रश्मि सिंह का पुतला फूँका।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय ने तखतपुर के सरस्वती शिशु मंदिर की घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों में सत्ता और पद का अहंकार चरम पर है। विधायक की मौजूदगी में मारपीट हुई और वहां पर आए हुए पुलिस प्रशासन के लोग केवल मूकदर्शक बनकर देखते रह, लेकिन मारपीट की घटना को रोकने की कोशिश भी नहीं की, प्रदेश में अब तानाशाहो का राज हैं। भाजयुमों जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि मारपीट की घटना के बाद जब कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में जाकर इसकी शिकायत की गई तो दोषी व्यक्ति के ऊपर कोई कार्यवाही न कर उल्टे कार्यकर्ताओं को धमकाया गया जो कि अत्यंत निंदनीय है।

भाजयुमो तखतपुर मण्डल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि शनिवार को तखतपुर में घटी घटना के विरोध में प्रदेश के समस्त मंडलों में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गुंडों और माफिया को संरक्षण दे रही है, उसी का परिणाम, तखतपुर की घटना हैं। कांग्रेस के नेताओं द्वारा छात्रों के साथ की गई मारपीट अत्यंत निंदनीय है और जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो जाती भाजयुमो सड़क की लड़ाई जारी रखेगी। भाजपा नेता तिलक देवांगन ने कहा कि तखतपुर सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थी परिषद का वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र को फेंक कर कांग्रेस नेताओं ने हजारों विद्यार्थी का अपमान किया है, जिसे लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जीवन लाल पापांडे, त्रेनाथ पाण्डेय, कृष्ण कुमार साहू, धनंजय क्षत्रिय, राज, अभिषेक पांडेय, अनिल ठाकुर, प्रदीप कौशिक, नैन लाल साहू, विवेक पांडेय, अजय यादव, कोमल सिंह ठाकुर, राजा दुबे, केशव शर्मा, संतोष कश्यप, ऋषि मुनि पटेल, दिनेश राजपूत, सरजू यादव, राघवेंद्र पांडे, अमित यादव, सोहन कश्यप, सूर्या कश्यप, राकेश तिवारी, हेमंत पटेल, ईश्वर देवांगन, प्रतिभा देवांगन, मालती यादव, काशी देवांगन, नोहर ठाकुर, शुभम क्षत्रिय, आरती डड़सेना, आयुष ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, ओमकार सोनी, माधव देवांगन, अरुण चौहान, अजय यादव, अभिलाष लोनिया, राकेश यादव, विक्कीयादव, सागर पटेल, राज साहू, अंशु गुप्ता, पंकज साहू सहित तखतपुर विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















