BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ट्रेन में चढ़ते समय युवक फिसला, सिर में गंभीर चोट……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढ़ते समय मानिकपुर निवासी अमरेंद्र प्रसाद का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। मौके पर मौजूद RPF जवानों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस से सिम्स अस्पताल भेजा। अमरेंद्र ने बताया कि वह जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मानिकपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें और चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश न करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...