ChhattisgarhRaftaar News Cg
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, नहर में गिरकर डूबा युवक…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पनगांव निवासी रमेश रत्नाकर अपनी बाइक से गांव सेमरा मौसी के घर जा रहा था। जैसे ही वह सेमरा के कारीमाटी नहर के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेश नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सुचना नवागढ़ थाना में दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजवाया है। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
