ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पाकिस्तान कनेक्शन ड्रग्स केस में नया मोड़: आईबी और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की एंट्री, हाई-प्रोफाइल नेटवर्क की पड़ताल शुरू…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी में पकड़े गए पाकिस्तान कनेक्शन वाले ड्रग्स मामले में अब जांच का दायरा और बढ़ गया है। सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी इस हाई-प्रोफाइल केस की तह तक पहुंचने के लिए सक्रिय हो गए हैं। दोनों एजेंसियों ने टिकरापारा थाना में पकड़े गए आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी है। यह वही मामला है जिसमें रायपुर पुलिस ने 4 अगस्त को पंजाब के ड्रग तस्कर समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का पाकिस्तानी ड्रग्स बरामद किया था। मुख्य आरोपी लवजीत सिंह उर्फ बंटी, सुवित श्रीवास्तव और सैफ चीला की रिमांड अवधि कोर्ट ने 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। जांच एजेंसियों की बढ़ती सक्रियता से यह साफ संकेत मिल रहा है कि ड्रग्स तस्करी का यह नेटवर्क छत्तीसगढ़ से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक फैला हो सकता है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब सप्लाई चैन, वित्तीय लेन-देन और अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की गहन पड़ताल में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...