BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत की बच्ची 6 साल बाद मिली, छत्तीसगढ़ में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी जीत, 814 गुमशुदा बच्चे मिले अपने परिवार से……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने 814 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला, जिनमें 113 बालक और 701 बालिकाएं शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम के निर्देशन और पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में सभी जिलों में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर बच्चों की तलाश की गई। इस दौरान विभिन्न राज्यों से बच्चों को खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया। सबसे ज्यादा बच्चे दुर्ग (181), बिलासपुर (151) और जांजगीर-चांपा (60) जिलों से मिले। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 9, बिहार से 6, मध्यप्रदेश से 24, आंध्रप्रदेश से 4, तेलंगाना से 12, ओडिशा से 8, दिल्ली से 3, महाराष्ट्र से 31, पंजाब से 1, हरियाणा से 1, गुजरात से 3, राजस्थान से 4, झारखंड से 5, जम्मू-कश्मीर से 4, तमिलनाडु से 6 और हिमाचल प्रदेश से 1 बच्चा बरामद किया गया। अभियान के दौरान दो ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें लापता बच्चियों को 6 और 7 साल बाद ढूंढा गया। दुर्ग के थाना सुपेला क्षेत्र की एक बच्ची 2018 से लापता थी, जिसे अब बिहार के छपरा से बरामद किया गया। वहीं, बिलासपुर के थाना सीपत क्षेत्र की बच्ची, जो 2019 में स्कूल से लौटते समय गायब हो गई थी, उसे 6 साल बाद खोजकर परिजनों को सौंपा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...